{"_id":"5bea72a0bdec22694123d8ac","slug":"agra-cricketer-dhruv-and-anjali-well-performed-in-under-19-challenger-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चमके ध्रुव, अंजली ने गेंदबाजी से जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चमके ध्रुव, अंजली ने गेंदबाजी से जीता दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेटर ध्रुव और अंजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के दो क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी टीम से खेलते हुए सोमवार को शानदार प्रदर्शन कर शहर के लोगों का दिल जीत लिया। लखनऊ में खेली जा रही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में आगरा के ध्रुव जुरैल ने जहां विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और गुंटूर आंध्र प्रदेश में चल रही वूमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में आगरा की अंजली सिंह की फिरकी गेंदबाजी ने विरोधी खेमे के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।
चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-19 में इंडिया यलो की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवरों में 179 रन पर ऑल ऑउट हो गई। इस मैच में आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने इंडिया ब्लू की ओर से शानदार विकेट कीपिंग की। उन्होंने विकेट के पीछे पांच शिकार बनाए। चार बेहतरीन कैच पकड़े और एक खिलाड़ी को स्टंप किया।
ध्रुव ने बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। इंडिया ब्लू टीम के कप्तान परदोष रंज पॉल के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। इसमें ध्रुव ने 43 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। इंडिया ब्लू ने 44.5 ओवरों में 183 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।

दूसरी ओर गूंटूर, आंध्र प्रदेश में खेली गई वूमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में ताजनगरी की बेटी अंजली सिंह ने शानदार किफायती गेंदबाजी से शहर के लोगों का दिल जीता। ऑफ स्पिनर और दाएं हाथ की बल्लेबाज अंजली ने अपनी फिरकी से इंडिया रेड की बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।
हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी बेहतरीन रही। इंडिया रेड ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इंडिया ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजली ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए। इसमें खास बात यह रही कि अंजली ने 24 में से 14 डॉट गेंदें फेंकी। इंडिया ब्लू ने यह मैच 19.5 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से जीत लिया।