{"_id":"60f061ea7e9ff350ae443561","slug":"agra-corona-virus-today-no-case-found-at-15-july-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, तीन ठीक हुए, 33 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, तीन ठीक हुए, 33 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Fri, 16 Jul 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:13 AM IST
सार
जिला प्रशासन लगातार बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहा है, परंतु शहर में बाजारों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोग मास्क व उचित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब 33 सक्रिय मरीज हैं। कुल 455 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की स्थिति में सुधार से फिर लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को 5757 लोगों की जांच की गई। जिनमें कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। अब तक 12.89 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25718 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। तीन सहित कुल 25230 मरीज ठीक हो चुके है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.10फीसदी है। जिले में महज 33 सक्रिय केस हैं। एक तरफ संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार से लोग चैन की सांस ले रहे हैं, वहीं लापरवाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन लगातार बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहा है, परंतु शहर में बाजारों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोग मास्क व उचित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती खत्म होने से लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। ये लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
बाह में 192 लोगों को लगे टीके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर गुरुवार को 192 लोगों को टीके लगे। सीएचसी पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले 18 से 45 वर्ष के 25 लोगों में सिर्फ तीन ही टीका लगवाने पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि बुखार, सिरदर्द, जुकाम के 292 मरीजों की कोरोना की जांच हुई। जिनमें से कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन के गांधीपार्क पर फहरेगा तिरंगा: नगर निगम की बैठक पर 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी
यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति