फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी

Fri, 16 Jul 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 16 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
agra dr umakant gupta kidnapping honey trap by dholpur gang crime news
हनीट्रैप में फंसाने वाली मंगला और पीड़ित चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ट्रांसयमुना कॉलोनी से मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अगवा वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता को 31 घंटे में बुधवार देर रात ढाई बजे धौलपुर के बीहड़ से मुक्त करा लिया गया। दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने उनका अपहरण पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया था। उन्हें एक युवती के माध्यम से हनी ट्रैप में फंसाकर घर से बुलाया। इसके बाद धौलपुर के बीहड़ में ले गए। पुलिस ने युवती और एक बदमाश को पकड़ा है। वहीं फरार सरगना बदन सिंह पर एक लाख और उसके तीन साथियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम को डीजीपी मुकुल गोयल और अपर मुख्य सचिव गृह ने दो-दो लाख रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया। बता दें कि ट्रांसयमुना यमुना कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय डॉ. उमाकांत गुप्ता का घर के पास ही विद्या नर्सिंग होम है। 13 जुलाई की शाम को साढ़े सात बजे वो घर से निकले थे और रात तकरीबन 11 बजे तक घर नहीं आए। 

agra dr umakant gupta kidnapping honey trap by dholpur gang crime news
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक के परिजनों ने मंगलवार रात डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी थी। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन सैंया के तेहरा की आई। इससे उनके अपहरण की आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। एडीजी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि डॉक्टर उमाकांत गुप्ता की बलीनो कार धौलपुर के कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी गई थी। कार सवार पवन नामक बदमाश को धौलपुर पुलिस ने पकड़ा। इसकी जानकारी बुधवार सुबह दस बजे आगरा पुलिस को दी। 

agra dr umakant gupta kidnapping honey trap by dholpur gang crime news
मंगला पाटीटार और पवन अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पवन से पूछताछ के बाद युवती मंगला पाटीदार उर्फ संध्या उर्फ अंजलि को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को बमरौली गांव के पास बीहड़ में रखा गया है। उनकी लोकेशन लेने के बाद पुलिस की टीम लग गईं। बीहड़ में घेराबंदी कर ली। बुधवार रात तकरीबन ढाई बजे डॉ. उमाकांत को मुक्त करा लिया गया। मगर, बदमाश हाथ नहीं आए। वह पहले ही फरार हो गए। गुरुवार सुबह डॉक्टर को आगरा लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
agra dr umakant gupta kidnapping honey trap by dholpur gang crime news
चिकित्सक को छुड़ाने के बाद पत्रकारवार्ता करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी ने थपथपाई आगरा पुलिस की पीठ
आगरा पुलिस ने 31 घंटे के अंदर डाक्टर की सकुशल बरामदगी कर ली। इससे जहां चिकित्सक परिवार ने पुलिस का धन्यवाद दिया, वहीं शासन ने भी पुलिस की पीठ थपथपाई है। डीजीपी मुकुल गोयल और अपर मुख्य सचिव गृह ने दो-दो लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
agra dr umakant gupta kidnapping honey trap by dholpur gang crime news
पीड़ित चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

बदन सिंह तोमर के गैंग ने एक महीने पहले रची थी साजिश
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया गया था। अपहरण की योजना दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह ने बनाई थी। बदन सिंह ने पूर्व में रोहता से ही दंत चिकित्सक निखिल का अपहरण किया था। उमाकांत के अपहरण के लिए अपने गैंग में महाराष्ट्र के गोदिया की मंगला पाटीदार को भी शामिल कर लिया था। उसे रुपयों का लालच देकर डॉक्टर से संपर्क कराया। फोन करके बातचीत कराई। इसके बाद फोन से बुलाकर कार में अगवा कर ले गए। डॉक्टर को बीहड़ में ले गए थे। बदन सिंह अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। एडीजी राजीव कृष्ण ने बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके तीन साथियों दो भोला और एक धर्मेंद्र के भी नाम आए हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed