फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura vrindavan municipal corporation meeting 50 feet high tricolor at holi gate

मथुरा-वृंदावन के गांधीपार्क पर फहरेगा तिरंगा: नगर निगम की बैठक पर 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 14 Jul 2021 07:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 07:02 PM IST
सार

बोर्ड मीटिंग में पार्षद राजेश सिंह पिंटू ने मांग रखी कि वार्डों में स्वच्छता प्रतिस्पर्धा कराकर सफाईकर्मी से लेकर जमादार पुरस्कृत किए जाएं। भाजपा पार्षद हेमंत अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि कॉलोनियों को चुनकर उनका पंजीकरण हो, उनके पार्क, कम्युनिटी हॉल, सड़क संरक्षण किया जाए।

विज्ञापन
mathura vrindavan municipal corporation meeting 50 feet high tricolor at holi gate
मथुरा की बोर्ड मीटिंग में मौजूद पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बुधवार को स्थानीय होटल में नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में रखे गए 13 प्रस्तावों में एक को छोड़कर 12 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इनमें होलीगेट और वृंदावन के गांधी पार्क पर 50 फीट तिरंगा लगेगा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बाद विकास खंड के नवीन भवन का निर्माण, डांगोली खादर की भूमि को कुंभ मेला क्षेत्र के रूप में आरक्षित कर दी गई है।

विज्ञापन


चित्रकूट व अयोध्या की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में भजन संध्या स्थल की स्थापना को तीन हजार वर्ग मीटर भूमि दी गई। वृंदावन में सौ शैया अस्पताल के सामने पीपीपी मॉडल पर फूड कोर्ट, तबांकू विक्रेताओं को पंजीकरण, वृंदावन पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर वृक्षारोपण के कार्य होंगे। ये जानकारी नगर आयुक्त अनुनय झा ने दी।
विज्ञापन


बोर्ड मीटिंग में पार्षद राजेश सिंह पिंटू ने मांग रखी कि वार्डों में स्वच्छता प्रतिस्पर्धा कराकर सफाईकर्मी से लेकर जमादार पुरस्कृत किए जाएं। भाजपा पार्षद हेमंत अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि कॉलोनियों को चुनकर उनका पंजीकरण हो, उनके पार्क, कम्युनिटी हॉल, सड़क संरक्षण किया जाए। पार्षद उमेश भारद्धाज ने नगर निगम के वकीलों को मिलने वाली धनराशि में बड़ा अंतर बताया। पार्षद मनोज सक्सेना ने डीगगेट जमीन पर कब्जा करने के स्थान पर वहां किराए पर चल रहे बैंक को नोटिस न देने पर आपत्ति जताई। वार्ड 51 के सभासद विष्णू चौधरी व वार्ड 15 सदर बाजार के पार्षद अशुंल यादव ने बाढ़पुरा पर जमीन कब्जाने, वाउंड्रीवॉल का मुद्दा सदन में उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभासद तिलकवीर सिंह ने कृष्णा नगर क्षेत्र में दुकानदारों व विधायक पूरन प्रकाश के आवास वाली सड़क पर कब्जा करने की बात की। पार्षदों का कहना था कि निजी बिल्डिंग में लगने वाले होर्डिंग्स सिर्फ टैक्स देंगे, जबकि नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग्स से ज्यादा पैसा मिलता है। प्रस्ताव पास न होने पर पुर्नविचार को रखा गया। भाजपा पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने वृंदावन की तरह मथुरा के घाटों पर स्ट्रीट फूट पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा और प्राचीन घाटों पर सुंदर चित्रकारी करवाने की मांग रखी। वहीं वार्ड 48 पार्षद ऋचा रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बंगाली घाट से ध्रुवघाट क्षेत्र को संरक्षित कर यमुना रिवर फ्रंट के रूप में विकसित कर सुंदर ऑक्सीजन पार्क बनाने की मांग की। 

बोर्ड मीटिंग में नगर आयुक्त अनुनय झा के अलावा अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, डीके सिंह, महाप्रबंधक जल रमेश चंद रघुवंशी, लेखाधिकारी गीता, पार्षद मूलचंद गर्ग मौजूद रहे। बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने की।

केबल नेटवर्क संचालकों की फीस में होगी वृद्धि
मथुरा-वृंदावन नगर निगम में केबल नेटवर्क का संचालन करने वालों से शुल्क वसूली के लिए सात सदस्यीय कमेटी के गठन पर सहमति जताई गई है। नगर पालिका कार्यकाल के दौरान केबल नेटवर्क संचालकों से प्रति वर्ष 1200 रुपये प्रति पोल नियत किए गए थे, वर्तमान में भी यह ही दर प्रभावी है। ये उपविधि 25 वर्ष पुरानी होने के कारण दर काफी कम है। नई समिति शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव देगी।

चार वकीलों को मिलेंगे अब दस हजार रुपये प्रति माह
मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बौर्ड बैठक में जिला न्यायालय, टैक्स अपील आदि वादों में पैरवी करने वाले चार अधिवक्ता सत्यमूर्ति सारस्वत, चंद्रपाल शर्मा, हरिओम शर्मा और रविकांत शर्मा के मानदेय को दोगुना करते हुए दस हजार रुपये प्रति माह स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका के वक्त इन वकीलों को मात्र पांच हजार रुपये मिला करते थे।

कलाकार गीताजंलि शर्मा को एक लाख देने का हुआ विरोध
पार्षद हेमंत अग्रवाल ने बताया कि कलाकार गीताजंलि शर्मा को एक लाख रुपये दिए जाने के नगर निगम के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी। इसको लेकर विरोध हो गया, वहीं पुनरीक्षित बजट को जांच के लिए रखा गया है।

नया खतरा: संक्रमण से ठीक हुई महिला के फेफड़ों में मिला ब्लैक फंगस, आगरा में ऐसा पहला मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed