फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Civic Body Launches Encroachment Drive from Sanjay Place to Eidga

सड़क पर रखा है जनरेटर, तो हटा लें: नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई, इस अस्पताल से वसूला 25 हजार का जुर्माना

Tue, 22 Sep 2026 12:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम ने संजय प्लेस से ईदगाह बस स्टैंड तक सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया। दर्जनों ठेल-धकेल और काउंटर जब्त किए गए, फुटपाथ पर बना ढाबा ध्वस्त किया गया और सड़क पर जनरेटर रखने पर अस्पताल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
 

विज्ञापन
Agra Civic Body Launches Encroachment Drive from Sanjay Place to Eidga
नगर निगम आगरा

विस्तार

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर संजय प्लेस से ईदगाह तक गरजा। जेनरेटर से सड़क बाधित करने पर जीवन रेखा हॉस्पिटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं संजय प्लेस में एक ढाबा ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने संजय प्लेस से साईं की तकिया होते हुए ईदगाह बस स्टैंड तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक अभियंता जीवेक और एसएफआई नीलेंद्र के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक मार्ग बाधित कर रहे दर्जनों काउंटर और ठेल-धकेल जब्त कर लिए।
विज्ञापन


संजय प्लेस क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित एक ढाबे को ध्वस्त कर रास्ता खाली कराया गया। वहीं, सड़क किनारे जेनरेटर रखकर यातायात प्रभावित करने पर जीवन रेखा हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। पैदल यात्रियों और सुगम यातायात के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed