फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra airport daily direct flights to Bangalore and Ahmedabad Booking started

UP: आगरा से चार शहरों के लिए भरें उड़ान, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट; बुकिंग हुई शुरू

Sun, 30 Mar 2025 10:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 10:42 PM IST
सार

आगरा से हवाई यात्रा करने की राह अब और भी आसान हो गई है। यहां से बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई है। नवरात्र पर बंगलूरू-आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बंगलूरू से आगरा आए।
 

विज्ञापन
Agra airport daily direct flights to Bangalore and Ahmedabad Booking started
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए अब हर दिन फ्लाइट मिलेगी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बंगलूरू-आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बंगलूरू से आगरा आए। 165 यात्री यहां से बंगलूरू गए। वहीं अहमदाबाद-आगरा की फ्लाइट में 130 यात्रियों ने सफर किया। 72 यात्री अहमदाबाद से आए और 58 यात्री अहमदाबाद गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  UP: इस शहर में बनेगा धरोहर क्षेत्र...सिर्फ दो मंजिल तक ही बन सकेंगे भवन, मास्टर प्लान में लागू किए प्रतिबंध
विज्ञापन





 
Trending Videos

यहां के लिए नियमित कर दी गई फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 30 मार्च से अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ानों को नियमित कर दिया गया है। इनका समय अलग-अलग रहेगा। बंगलूरू की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:20 बजे आएगी। खेरिया एयरपोर्ट से 2:55 बजे रवाना होगी।

 
विज्ञापन

इतने बजे बंगलूरू के लिए उड़ान
मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलूरू की उड़ान दोपहर 12:25 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3:35 बजे आगरा आएगी।

ये भी पढ़ें -  जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेगी पुलिस, फर्जी डिग्रियों से नाैकरी का खुलेगा राज

 
विज्ञापन

अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान
यहां से अहमदाबाद के लिए 3:55 बजे प्रस्थान करेगी। बुधवार को अहमदाबाद से उड़ान दोपहर 1:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी। मैनेजर ने बताया कि आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान उपलब्ध कराया गया है, जो 78 सीट का है। वहीं आगरा-बंगलूरू के लिए ए-320 विमान है। इसमें 180 सीट हैं।

 

इन शहरों के लिए उड़ान
आगरा से अब चार शहरों मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और अहमदाबाद का सफर आसान हो गया है। आगरा से मुंबई के बीच 30 मार्च से तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को उड़ान होगी। मुंबई से यह दोपहर 1:20 बजे आगरा आएगी, जबकि 1:55 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर 3:35 बजे आएगी, जबकि शाम 3:55 बजे जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed