फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 300th birth anniversary of Maharani Ahilyabai Maratha Swaraj and self-respect new identity of Mughal capi

महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती: मराठा स्वराज और स्वाभिमान...मुगलिया राजधानी की नई पहचान

Mon, 02 Jun 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में आए। महाराज की जयंती का भव्य समारोह आगरा किला में शुरू हुआ। अब महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के माध्यम से आगरा चर्चाओं में है।
 

विज्ञापन
Agra 300th birth anniversary of Maharani Ahilyabai Maratha Swaraj and self-respect new identity of Mughal capi
आयोजनस्थल पर उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुगलों की राजधानी और मुगलिया सत्ता की धमक के प्रतीक रहे आगरा को अब नई पहचान मिल रही है। मराठा स्वराज और स्वाभिमान के साथ नई पहचान गढ़ी जा रही है। तीन साल पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य समारोह आगरा किला में शुरू हुआ। अब महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के माध्यम से आगरा चर्चाओं में है।
विज्ञापन


 

रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकमाता की जयंती समारोह में शामिल हुए। केेंद्र के साथ प्रदेश सरकार आगरा की नई छवि गढ़ रही है। शहर की 57 सड़कों और चौराहों के नाम बदले गए तो चौराहों पर ब्रज और भगवान कृष्ण, राम और शिव से जुड़े प्रतीकों को स्थापित कर नई पहचान दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलिया सत्ता के केंद्र रहे आगरा में स्मारकों के अलावा अब मुगल पहचान कहीं नहीं हैं। जिन नायकों ने औरंगजेब या मुगल बादशाहों को चुनौती दी, उनकी प्रतिमाओं के माध्यम से उनके शौर्य को लोगाें के सामने लाया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब को उसी के दरबार और राजधानी में चुनौती दी तो महारानी अहिल्याबाई ने उन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिन्हें औरंगजेब ने तोड़ दिया था। इनके अलावा महाराणा प्रताप, वीर गोकुला जाट की प्रतिमाएं आगरा किला के पास लगाई गईं।

ये भी पढ़ें -  UP: महापुरुषों की बिसात पर जाति और धर्म की सियासी चाल, इस तरह सपा के पीडीए को कुंद करने की है तैयारी



 
विज्ञापन

एक नजर इस पर भी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- संस्कृति, संस्कार एवं साहित्य की साधना स्थली आगरा
- मुगलों ने भारत की अस्मिता, अस्तित्व, आस्था के प्रतीक मंदिरों को नष्ट-भ्रष्ट किया, लोकमाता ने पुनर्स्थापना की
- आगरा की ऐतिहासिक धरती, जिसे भगवान बांके बिहारी और कृष्ण कन्हैया का सानिध्य प्राप्त हुआ
- उपराष्ट्रपति बोले- औरंगजेब के तोड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार रानी अहिल्याबाई ने किया, अब योगी-मोदी की सरकार संवार रही

ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: बड़े-बड़े कारोबारियों से संबंध, विदेशों से संपर्क; ये लोग बनाए जाएंगे गवाह


 

नाम बदलने की प्रयोगशाला बना आगरा
योगी सरकार ने सबसे पहले मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम किया। कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी स्मारक बनाने के साथ तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए। खेरिया एयरपोर्ट का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट किया गया। नगर निगम ने 57 सड़कों, चौराहों के नाम बदले, जिनमें मुगल रोड, कमला नगर का नाम महाराजा अग्रसेन मार्ग, घटिया आजम खां रोड का नाम स्व. अशोक सिंघल मार्ग किया और मीना बाजार तिराहे पर सरकार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई। जी-20 आयोजन में ब्रज और भगवान कृष्ण से जुड़े प्रतीकों को चौराहों पर लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed