फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Political moves of caste and religion on way there is a preparation to blunt the PDA of SP

UP: महापुरुषों की बिसात पर जाति और धर्म की सियासी चाल, इस तरह सपा के पीडीए को कुंद करने की तैयारी

Mon, 02 Jun 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

महापुरुषों की बिसात पर सूबे में जाति और धर्म की सियासत परवान चढ़ रही है। अलीगढ़ और आगरा मंडल में भाजपा हिंदू जातियों को साधने की कवायद में जुटी है। छत्रपति शिवाजी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, राणा सांगा के बाद अब अहिल्याबाई के नाम पर हिंदुत्व के मुद्दे को नई धार मिल रही है।


 

विज्ञापन
Political moves of caste and religion on way there is a preparation to blunt the PDA of SP
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस सियासी खेल के केंद्र में मिशन 2027 है। इससे पहले सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। जिसे विधानसभा चुनाव का रिहर्सल माना जा रहा है। सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही समाजवादी पार्टी दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक (पीडीए) कार्ड खेल रही है। भाजपा पीडीए की इस धार कुंद करने के लिए अलग-अलग जातियों को उनके महापुरुषों का धार्मिक योगदान याद दिला रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: बड़े-बड़े कारोबारियों से संबंध, विदेशों से संपर्क; ये लोग बनाए जाएंगे गवाह
विज्ञापन



 

इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में सितंबर 2021 में रखी थी। जाट समाज के महापुरुष राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की शिलान्यास किया था। इसका लाभ भी भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में मिला था है। इधर, आगरा किला में छत्रपति शिवाजी की जयंती की परंपरा शुरू की गई।

 

मुगलिया स्मारकों के लिए मशहूर आगरा में छत्रपति शिवाजी के सहारे हिंदू गौरव को बल दिया जा रहा है। पिछले महीने राणा सांगा पर सियासी घमासान मचा था। जिसके बाद देशभर से क्षत्रिय संगठन आगरा में जुटे। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन से क्षत्रियों में पकड़ मजबूत की गई। यहां खुलकर भाजपा सामने नहीं आई, लेकिन पर्दे के पीछे शक्ति प्रदर्शन की डोर भाजपा जनप्रतिनिधियों ने ही संभाल रखी थी।

ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: असलहा बाबू फरार, तलाश में जुटी एसटीएफ; पकड़ते ही खुल जाएंगे ये राज


 
विज्ञापन

अब अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर पाल-बघेल, धनगर समाज को एकजुट किया गया। आगरा व अलीगढ़ मंडल में जहां पाल-बघेल समाज की जनसंख्या 6 से 7 लाख है। अकेले आगरा की 9 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 3 लाख वोट हैं। वहीं, जाट समाज भी आगरा व अलीगढ़ मंडल जिलों में निर्णायक भूमिका निभाता है। क्षत्रिय समाज भी आगरा की 9 विधानसभा क्षेत्र में बड़ा वर्ग है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को यूपी में बड़ा झटका लगा था। 37 सीट जीतकर सपा सूबे में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी। ऐसे में सपा जहां पीडीए को साध कर जातीय ध्रुवीकरण को हवा दे रही है। वहीं, भाजपा इसकी काट में धार्मिक ध्रुवीकरण से जातियों का बिखराव रोकने के लिए महापुरुषों का सहारा ले रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed