{"_id":"69dc0867e43e35bbe50809c3","slug":"agniveer-asked-for-rs-15-lakh-to-pass-the-rally-agra-news-c-364-1-ag11019-127626-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अग्निवीर रैली में पास कराने के लिए मांगे 1.5 लाख रुपये, पीड़ित ने थाना सदर में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अग्निवीर रैली में पास कराने के लिए मांगे 1.5 लाख रुपये, पीड़ित ने थाना सदर में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 13 Apr 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ और मेडिकल में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थी से 1.5 लाख रुपये मांगे गए। अभ्यर्थी की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का भाई पुलिस में तैनात बताया जा रहा है।
अलीगढ़ के अतरौली थाना के रायपुर निवासी नितेश कुमार एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए थे। उनका आरोप है कि वह अपने दोस्त विपिन के साथ स्टेडियम के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अलीगढ़ के बलरामपुर, गोंडा निवासी अमन ने उनसे बात की। अपनी सेटिंग का हवाला देकर अग्निवीर भर्ती की दौड़ और मेडिकल में पास कराने की बात कही। अपने साथियों के साथ मिलकर कई और लोगों का पूर्व में काम कराने का हवाला दिया।
उसने 1.5 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने अभी रुपये नहीं होने की बात कही तो वह गारंटी के तौर पर शैक्षिक दस्तावेज मांगने लगा। उसके व्यवहार से शक होने पर नितेश कुमार ने खुद सदर थाने पहुंचकर शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पता चलने पर पुलिसकर्मी ने की पैरवी
सदर थाने में शिकायत पर आरोपी के पुलिसकर्मी भाई को पता चल गया। वह थाने पहुंच गया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी रुकवाने के काफी प्रयास किए। मगर अधिकारियों के आगे उसकी एक नहीं चली और प्राथमिकी दर्ज हो गई।