फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitation in mainpuri

प्रेरणा एप के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
agitation in mainpuri
प्रेरणा एप के विरोध में कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने जाते पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में हुई। बैठक में प्रेरणा एप का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि प्रेरणा एप के विरुद्ध प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसी भी प्रकार से व्यावहारिक नहीं है। शिक्षकों को शक की निगाह से देखना गुरुओं का अपमान है। पदाधिकारियों ने बैठक के बाद प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी शिक्षक दो सितंबर से चार सितंबर तक सभी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़कर काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य करते हुए विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण कुमार, नृपेंद्र शर्मा, रोहित चौहान, सुनील दुबे, विजय बहादुर, अजय सिंह, मोहम्मद रफी, नवीन सक्सेना, सुभाष राजपूत, प्रसून पांडेय, धारणा चौहान, रुक्मिणी त्रिपाठी, अलका मिन, पूजा सहाय, मानिक चंद्र शर्मा, दीपक शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव। बीआरसी सुल्तानगंज पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चार सितंबर के जपनद स्तरीय धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हर्सेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार एक ओर मल्टी मीडिया फोन पर प्रतिबंध लगाए बैठी है।
दूसरी ओर प्रेरणा एप द्वारा उपस्थिति की सूचना दिए जाने की बात कहती है। बैठक में अजीत चौहान, करणवीर शाक्य, ओमकार यादव, मोहम्मद नईम, प्रवल चौहान, इमरान जावेद खान, योगेश यादव, मोहम्मद रफी मौजूद रहे।
करहल। प्रेरणा एप के खिलाफ परिषदीय शिक्षकों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। इस संदर्भ में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बीआरसी में जिला संयोजक प्रणवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में प्रेरणा एप को लेकर शिक्षकों ने रोष जताया और एलान किया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीचंद यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याएं कम करने के बजाय उन्हें बढ़ा रही है।
शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के अलावा पहले से ही कई कामों का अतिरिक्त बोझ हैं, जिसे वह बिना किसी शिकायत के ढोते चले जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रेरणा एप लाना अमानवीय व्यवहार से कम नहीं है। ब्लॉक मंत्री राजेश कुमार सिंह ने केवल शिक्षकों को प्रेरणा एप के दायरे में लाना सरकार की भेदभावपूर्ण व दमनकारी कार्यवाही करार दिया।
संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों से पहले भ्रष्टाचार फैलाने वाले विभागों पर लागू हो। शिक्षकों ने मांग उठाई कि शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यों के बोझ से मुक्त करते हुए उन्हें घर से 15 किलोमीटर के दायरे के विद्यालय में तैनाती दी जाए।

इस अवसर पर रमाकांत दुबे, शैलजा राठौर, डॉ. शकुंतला यादव, मनोज कश्यप, राजकमल, योगेश कुमार, चंद्रवीर सिंह, केसरीनंदन, सुशील पांडेय, रश्मि चौहान, नीलम जैन, रीना सिंह, गीता, सतेंद्र प्रताप, सम्मोद कुमार, शरद प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed