फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the defeat of the post of Zip President, the second action in the SP, the District Secretary removed

जिपं अध्यक्ष पद की हार के बाद सपा में दूसरी कार्रवाई, जिला सचिव को हटाया

Mon, 05 Jul 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
After the defeat of the post of Zip President, the second action in the SP, the District Secretary removed
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हार के बाद समाजवादी पार्टी में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। पहले पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के पार्टी विरोधी कार्यों के चलते निष्कासित किया गया। अब दूसरी कार्रवाई में पार्टी विरोधी कार्य के कारण जिला सचिव रामनरेश यादव को उनके पद से हटाया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिला सचिव रामनरेश यादव को उनके पद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर अब पुष्पेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम नगला गुलाबी को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त समाजवादी चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ. रोहिताश यादव को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed