{"_id":"5aafa5d64f1c1b690e8b54b2","slug":"after-eighteen-years-auspicious-coincidence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल बाद बना शुभ योग, कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल बाद बना शुभ योग, कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
navratri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्र पर 18 साल बाद शुभ योग बना है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशरण पारासर ने बताया कि नवरात्र तिथि सूर्योदय सुबह छह बजकर 34 मिनट पर मीन लग्न में है। बताया कि लग्न का स्वामी बृहस्पति तुला राशि का है। लग्न में सूर्य, बुध, चंद्रमा और मीन लग्न में उच्च का शुक्र होने के कारण मालव्य नामक योग बन रहा है। मालव्य योग बनने से सुख शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। क्लेश दूर होता है। स्वास्थ्य के लिए यह योग बहुत ही अच्छा है।
navratri 2018
- फोटो : amar ujala
नए काम, संपत्ति क्रय के लिए यह योग शुभ फलदायी साबित होगा। 18, 20 और 21 मार्च को ‘सर्वार्थसिद्धि’ अति शुभ योग बन रहा है। इस दौरान खरीदी गई स्थायी संपत्ति से खरीदने वाले के सभी मनोरथ पूरे होंगे। 24 मार्च को त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जिसमें कोई काम करने से उसका तीन गुना फल मिलता है। 19, 23 और 25 मार्च भी अच्छे योग वाले दिन हैं। इस तरह नवरात्र के लगभग हर दिन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसलिए यह नवरात्र नई संपत्ति के लिए बहुत शुभ है।
navratri
- फोटो : navratri
इस साल आठ दिन के होंगे। सप्तमी और अष्टमी एक ही दिन रहेगी। माता हाथी पर सवार होकर भक्तों के लिए सुख-संपत्ति लेकर आएंगी। ज्योतिषीय गणनाओं में यह नवरात्र खुशहाली लेकर आएगा। रविवार को नव संवत्सर शुरू होने से इस वर्ष का राजा सूर्य है। कन्या लग्न में नवरात्र और नव वर्ष का प्रारंभ होना कई सुयोग बना रहा है। आठ दिन का नवरात्र रविवार को ही पूर्ण हो रहा है। आचार्य डॉ. हरिकृष्ण पाराशर के अनुसार, इस बार नवरात्र में रुके हुए मांगलिक कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri
- फोटो : जी पॉल
चैत्र नवरात्र में कर्ज के बोझ से मुक्ति के लिए श्रद्धालु आटे की लोई बनाकर उसमें गुड़ भरकर बहते पानी में प्रवाहित करें। लेनदेन में परेशानी से बचने के लिए यह खास उपाय है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर और बटेश्वर मंदिर के महंत जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बड़ी तादाद में श्रद्धालु कर्ज के बोझ से मुक्ति के लिए यमुना में आटे की लोई बहाते हैं। इससे मछलियों को भोजन मिलता है।
विज्ञापन
navratri
- फोटो : navratri
शहर के देवी मंदिरों में विशेष इंतजाम किए जा रहे है। मंदिरों में सजावट की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने मंदिरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। सुरक्षा के लिहाज के शहर के सभी प्रमुख पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर के चामुंडा देवी मंदिर, पथवारी मंदिर, लक्ष्मी माता मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, शाहगंज में देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में हवन पूजन के कार्यक्रम चलेंगे।