Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Man Dies After Bike Hits Electric Pole While Returning from Wedding

यूपी: शादी से लौटते समय खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 24 Nov 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार वीरेंद्र की बाइक रामताल के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो छोटे बच्चों के पिता थे।
 

विज्ञापन
Man Dies After Bike Hits Electric Pole While Returning from Wedding
युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां क्षेत्र में थाना जैंत के अंतर्गत रामताल के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बाटी, थाना जैंत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र गांव नारायणपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात अपनी बाइक से गांव बाटी लौट रहे थे। इसी दौरान रामताल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


रात का समय होने के कारण घटना की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल सकी। सुबह जब राहगीरों ने खंभे के पास क्षतिग्रस्त बाइक और युवक का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत थाना जैंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की खबर से मृतक वीरेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed