फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advice at the seminar: Farmers should adopt organic farming.

Agra News: गोष्ठी में नसीहत, जैविक खेती अपनाएं किसान

Thu, 17 Sep 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Advice at the seminar: Farmers should adopt organic farming.
अकोला। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास खंड अकोला प्रांगण में कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश चाहर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकी जानकारी मिलती है, जो खेती के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कृषि सलाहकार सलीम अली खान ने फसल बोने से पहले सरल और सस्ती विधि द्वारा बीज उपचार करने की सलाह दी। प्रभारी बीज भंडार प्रशांत कुमार चाहर ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दाैरान एडीओ पीपी कृष्ण पाल सिंह, किसान कमल बिहारी मुखिया ने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। गोष्ठी में ओमप्रकाश चाहर, सुरेंद्र सिंह चाहर, विश्वेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, कृष्ण गोपाल, प्रमोद गंगवार, अरविंद गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed