फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration freed the panchayat house from SP leader in Etah

एटा में बड़ी कार्रवाई: सपा नेता के कब्जे से मुक्त कराया पंचायत घर, इंटरलॉकिंग ईंट बनाने की मशीनें जब्त

Tue, 05 Apr 2022 09:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 09:53 AM IST
सार

एटा में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रशासन ने गांव पुराहार बुलाकीनगर में सपा नेता के कब्जे से पंचायत घर मुक्त कराया। अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
administration freed the panchayat house from SP leader in Etah
गांव पुराहार बुलाकीनगर का पंचायत घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकीनगर में सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कब्जे से सोमवार को पंचायत घर मुक्त कराया गया। पंचायत घर पर लगे ताले तोड़कर इसे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मिनी मंडी में चल रही सपा नेता की इंटरलॉकिंग ईंट बनाने की मशीनों को जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

जून 2021 में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

पिछले साल शिकायत की गई थी कि गांव में बने पंचायत घर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह ने कब्जा कर रखा है। इस पर जांच पड़ताल हुई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एडीओ पंचायत ने 18 जून 2021 को ओमपाल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नवीन पंचायत घर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कब्जा बना रखा था। पंचायत घर पर लगे ताले तोड़कर नए ताले लगा दिए गए हैं। उसका कब्जा प्रधान और सचिव को दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा इसी गांव में बनी मिनी मंडी में अवैध रूप से चल रही इंटरलॉकिंग ईंट बनाने की मशीनों को जब्त किया गया है। पूर्व में हुई ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट के मामले में चार्जशीट लग चुकी है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर की जा रही अवैध कब्जों की पैमाइश 

एसडीएम ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम समाज की जमीन पर कई जगह अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इसकी पैमाइश कराई जा रही है। सभी स्थानों पर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। 

100 बीघा जमीन को कराया जाएगा कब्जामुक्त

एसडीएम ने बताया कि नगला बल्लभ में 100 बीघा से अधिक चरागाह की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उसकी पैमाइश कराई जा रही है। इसे भी जल्द कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा। 

गांव हसनगढ़ में ग्राम समाज की जमीन कराई कब्जामुक्त

जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में भूमाफियाओं द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसको राजस्व टीम व जल निगम की संयुक्त कार्रवाई में कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि गांव में पानी की टंकी व खेल के मैदान पर वर्षों से कब्जे शिकायत पर जेसीबी की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed