{"_id":"660d979dbd95804c9d0c14b3","slug":"adinaths-birth-kalyanak-mahotsav-celebrated-by-taking-out-rath-yatra-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-115385-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रथ यात्रा निकाल मनाया आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रथ यात्रा निकाल मनाया आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव
Wed, 03 Apr 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा निकाल मनाया आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव
करहल। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को कस्बा में धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन भवन नसिया जी से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा सुभाष गेट से किशनी चौराहे तक भ्रमण कर वापस जैन भवन पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां श्री प्रभु जी का 1008 मंगल कलशों से अभिषेक हुआ। रथ यात्रा के दौरान जैन समाज के युवा , महिलाएं , बच्चे , सुंदर भजनों की धुन पर थिरक रहे थे। इस दौरान सौधर्म इंद्र के रूप में जतिन रपरिया सुशोभित हो रहे थे। इंद्र के रूप में आकिंचन जैन , आर्य जैन , दिव्य जैन , विराट जैन , वीर जैन , लक्ष्य जैन आदि युवा केसरिया वस्त्रों में शामिल थे। रथ यात्रा में प्रमुख रूप से भद्र कुमार, कमल शास्त्री, राहुल कुमार , नगर अध्यक्ष चौधरी अब्दुल नईम , पंकज बजाज मौजूद रहे। संवाद