फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   addmision

नेशनल डिग्री कॉलेज में 1100 सीटों पर होगा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश

Sun, 26 Jul 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
addmision
भोगांव। नगर स्थित नेशनल महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं 11 सौ सीटों पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

नगर के नेशनल महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1961 की गई थी। महाविद्यालय नगर में ही नहीं बल्कि जिले में अपनी पहचान रखता है। महाविद्यालय में नगर के निकटवर्ती गांवों के साथ बाहरी जनपदों से भी छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंचते हैं। सचिव नकुल सक्सेना बताते हैं कि महाविद्यालय में कोरोना महामारी के बीच प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आवेदन करने का सुझाव दिया गया है। महाविद्यालय में कोविड-19 से बचाव के बीच प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी प्रवेश लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के साथ छात्राओं को भी दिया जाता है प्रवेश
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशारानी वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाता है। छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रबंध समिति और प्राचार्या ने बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस में ही महाविद्यालय में आने की अनुमति है।
किस वर्ग में कितनी हैं सीटें
बीएससी बायो प्रथम वर्ष - 180
बीएससी गणित प्रथम वर्ष- 180
बीए प्रथम वर्ष- 560
बीकॉम प्रथम वर्ष - 180
एमए अंग्रेजी-60
एमए हिंदी- 60
एमए समाजशास्त्र- 60
एमए संस्कृत 60
एमए भूगोल- 60
एमएससी केमिस्ट्री- 30
एमएससी बॉटनी- 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed