फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action in mainpuri

जीटी रोड निर्माता कंपनी एपको ने ताक पर रखे नियम

Sat, 05 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
action in mainpuri
बेवर डिपो में खड़े सीज किए गए एपको कंपनी के डंफर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले से गुजरने वाले जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम एपको कंपनी करा रही है। कंपनी की ओर से निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यात्री कर अधिकारी ने बेवर में शुक्रवार को ओवरलोडिंग पर दो डंपर और प्रदेश में वाहन टैक्स जमा नहीं करने पर एक जेसीबी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुरावली तहसील क्षेत्र से लेकर नवीगंज तक जीटी रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण का ठेका एक एपको कंपनी को दिया है। शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप ने बेवर में ओवरलोडिंग पर दो डंपर सीज कर दिए थे। साथ ही उन्हें डिपो की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अलावा कंपनी के वाहनों पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार कंपनी के अधिकतर वाहन बिना पंजीकरण और ओवरलोड चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

25 टन है डंपर में लोडिंग का मानक
जीटी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अधिकांश स्थानों पर मिट्टी का कार्य पूरा होने के बाद गिट्टी डाली जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार इसमें बड़े पैमाने पर कंपनी के डंपर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। नियमानुसार एक डंपर 25 टन तक वजन ले जा सकता है, लेकिन डंपर 40 से 45 टन तक माल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन शुल्क देने पर जेसीबी को छोड़ा
परिवहन विभाग के अनुसार कंपनी के जिन जेसीबी से जीटी रोड निर्माण में काम लिया जा रहा है, वे भी सरकारी खजाने को चूना लगा रही हैं। अधिकतर जेसीबी हरियाणा की हैं, लेकिन उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में वाहन टैक्स अदा नहीं किया गया है। इस पर यात्री कर अधिकारी ने एक जेसीबी को शुक्रवार को बेवर क्षेत्र में सीज कर दिया। शनिवार को 7750 हजार रुपये का समन शुल्क लेकर जेसीबी को छोड़ दिया गया।

एपको कंपनी की ओर से बिना पंजीकरण के वाहन चलाने के साथ ही ओवरलोडिंग की जा रही है। शुक्रवार को तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
-कौशलेंद्र प्रताप, यात्री कर अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed