फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of robbery and murder of retired SDM killed in encounter in Farrukhabad

Kasganj: रिटायर्ड एसडीएम की हत्या का आरोपी फर्रुखाबाद में मुठभेड़ में ढेर, जिले में दर्ज थे पांच मुकदमे

Mon, 19 Dec 2022 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 12:00 AM IST
सार

फर्रुखाबाद पुलिस टीम की शनिवार की रात को शातिर बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Accused of robbery and murder of retired SDM killed in encounter in Farrukhabad
इसी जगह पर हुई थी मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में करीब छह वर्ष पूर्व पटियाली में रिटायर्ड एसडीएम की हत्या कर लूट करने का आरोपी बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। शातिर बदमाश पर जिले में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद पुलिस टीम की शनिवार की रात को शातिर बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू से मुठभेड़ हुई। उस पर फर्रुखाबाद जनपद में 25 हजार रुपये का इनाम था। उसका नाम फर्रुखाबाद जनपद की हिस्ट्रीशीटर की सूची में दर्ज है। उसने वर्ष 2016 में अपने साथी बदमाशों के साथ मूलरूप से पटियाली के रहने वाले रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या दिन दहाड़े डकैती के दौरान कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में डकैती का यह मामला थाना पटियाली में दर्ज हुआ था। इसके बाद दो मामले शस्त्र अधिनियम और थाना सोरों में गुंडा एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इसके अलावा एक और मामला पटियाली में गंभीर धाराओं में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जिले में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है। बदमाश पर जिले में पांच मामले दर्ज हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed