फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of killing married woman and burying her dead body

Agra News: विवाहिता की हत्या कर शव दफनाने का आरोप

Fri, 23 Aug 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing married woman and burying her dead body
बिछवां। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर करीमगंज में ससुरालीजन ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों की बिना जानकारी शव भी दफना दिया। मृतका के पिता ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध बिछवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर आगरा रोड निवासी मेंबर हसन ने बिछवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पुत्री आसफा का निकाह शाहरुख खां निवासी गांव करीमगंज के साथ 2 जून 2023 को किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसे मारा पीटा जाता। सास सुधा बेगम, जेठ शमीम खां, जेठानी शहनाज और पति शाहरुख घर से निकालने की धमकी दे रहे थे। इस बीच पुत्री 7 माह की गर्भवती हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजन पुत्र व पेट में पल रहे उसके बच्चे को मारने की धमकी देने लगे थे। 28 मार्च 2024 को जब वह बेटी की ससुराल गया तो वहां बेटी दामाद नहीं मिले। उनसे कहा गया कि दोनों बाहर घूमने गए हैं और एक माह बाद लौटेंगे। 28 अप्रैल को जब वह बेटी की ससुराल गए तो एक पड़ोसी ने बताया कि जेठानी शहनाज, जेठ शमीम खां, सास सुधा बेगम, शाहरुख खां और देवर सलमान ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। शव को करीमगंज के कब्रिस्तान में दफना दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed