{"_id":"69bf060295233167a6043a11","slug":"accused-of-firing-at-film-producer-rohit-shettys-house-arrested-agra-news-c-364-1-ag11019-126691-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी बाह से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का आरोपी बाह से गिरफ्तार
Sun, 22 Mar 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास शूटर प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। लारेंस बिश्नोई के सुर्खियों में आने के बाद से ही वह गैंग से जुड़ा था और उसने बीहड़ में शूटर भी तैयार किए।
प्रदीप उर्फ गोलू पंडित की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के समय वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग के इंटरनेशनल वांटेड शुभम लोनकर से जुड़ा था। उन्हें देख कर कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी। प्रदीप ने 31 दिसंबर की रात मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की थी।
बॉलीवुड में लॉरेंस के नाम की दहशत फैलाने के लिए शुभम लोनकर ने वारदात की पटकथा लिखी थी। कहा जाता है कि मासूम दिखने वाला प्रदीप कभी भी रुपयों के लिए किसी को भी मार सकता है। एसटीएफ की आगरा यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
कई युवा हैं संपर्क में
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी से पता चला है कि बाह और आसपास के बेरोजगार युवा प्रदीप के माध्यम से शुभम लोनकर से सोशल मीडिया पर जुड़े हैं। शिवम दुबे के कहने पर विष्णु कुशवाह और दीपक को घटना के लिए तैयार किया गया था। दीपक और उसके साथियों ने रोहित शेट्टी के घर पर फायर किए थे। इससे पहले शिवम दुबे के कहने पर ही उसने श्री गंगानगर, राजस्थान में राजू कटारिया के घर पर पिस्टल से फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ लेकर गई है।