फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of filming a woman while she was bathing, called home and assaulted after complaint

Agra News: नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप, शिकायत के बाद घर बुलाकर मारपीट

Fri, 13 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of filming a woman while she was bathing, called home and assaulted after complaint
अछनेरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 7 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने युवती को नहाते समय छत से देखा और मोबाइल से फोटो/वीडियो बनाने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने और आरोपी की मां से शिकायत करने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
विज्ञापन




आरोप है कि रविवार को आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पीड़िता को धोखे से अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शरीर व सिर में चोटें आई हैं। परिजन ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed