फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused Hanged In Lock up Died At District Hospital During Treatment

कासगंज: हवालात के शौचालय में हिरासत में लिए युवक ने लगाई फांसी, मौत, परिजनों में आक्रोश, इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 09 Nov 2021 06:06 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

एक युवक को पुलिस सोमवार को पकड़कर लाई थी। हवालात में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Accused Hanged In Lock up Died At District Hospital During Treatment
कासगंज: मृतक की फाइल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सदर कोतवाली के हवालात के शौचालय में एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में नामजद आरोपी युवक ने अपनी जैकेट की डोरी से फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक ने उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पुलिस विभाग में खलबली मच गई वहीं परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया। युवक के माता पिता ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं कई थानों का पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया।

विज्ञापन


मौत का शिकार युवक अलताफ(22) पुत्र चांद मियां निवासी नगला सैय्यद हुआ। बताया गया कि आरोपी युवक टायल मिस्त्री का काम करता था। किसी परिवार में वह टायल लगा रहा था। उसी परिवार की लड़की लापता हो गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की भगा ले जाने की शिकायत पुलिस से की। इस शिकायत पर पुलिस सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। तभी से आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में था। आरोपी ने को मंगलवार अपराह्न के समय पेशाब जाने को कहा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात के शौचालय में भेज दिया। यहां युवक ने अपनी जैकेट की टोपी में लगी डोरी को पाइप में बांधकर गले में फांसी लगा ली। कुछ देर तक युवक जब बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर उसे आवाज लगाई, लेकिन आवाज नहीं आई। शौचालय में देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था और उसकी सांसें चल रहीं थीं। तुरंत ही पुलिस युवक को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया। पिता चांदमियां एवं मां फातिमा सहित अन्य परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी युवक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में नामजद था। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए लाई थी। जैकेट की डोरी से युवक ने शौचालय में फांसी लगाई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Accused Hanged In Lock up Died At District Hospital During Treatment
कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाह मानते हुए की कार्रवाई
सदर कोतवाली की हवालात के शौचालय में पुलिस हिरासत में युवक के फांसी लगाने के मामले को एसपी  रोहन प्रमोद बोत्रे ने गंभीरता से लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने इंस्पेक्टर सहित कुल 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस में खलबली मची हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जाएगी। लापरवाही के आरोप में सदर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम, उपनिरीक्षक विकास कुमार, हैड मोहर्रेर घनेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल सौरभ सोलंकी के निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक बोत्रे ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यदि और किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उसमें भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत में मौत के मामले को लेकर पुलिस के बीच काफी खलबली देखी गई। युवक की मौत के बाद कोतवाली में सन्नाटे की स्थिति बन गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने मौके पर पहुंचकर हवालात के संचालन का निरीक्षण किया और मामले के संबंध में जानकारी ली।

मुझे मेरे बेटे से क्यों नहीं मिलने दे रही पुलिस 
पोस्टमार्टम गृह के बाहर रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया था। परिजन बार-बार यही कह रहे थे कि मुझे मेरे बेटे की शक्ल क्यों नहीं देखने दी जा रही। इस बात को लेकर न तो कोई अधिकारी जवाब देता देख रहा था और ना ही परिजनों को पुलिस अंदर घुसने दे रही थी इस बात को लेकर खासा आक्रोश देखा गया। बार-बार महिलाएं जब अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी तो महिला पुलिस उनको रोकने की कोशिश में जुटी हुई थी।

प्रदूषण की मार: देश में सबसे जहरीली हवा फिरोजाबाद की, दूसरे नंबर पर आगरा, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed