{"_id":"5f37bb387f80da7b1c55b141","slug":"accused-escaped-due-to-his-sister-blocked-the-way-for-the-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन ने रोका पुलिस का रास्ता, अस्थायी जेल से भागा कोरोना संक्रमित भाई हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने रोका पुलिस का रास्ता, अस्थायी जेल से भागा कोरोना संक्रमित भाई हुआ फरार
Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
अस्थाई जेल से फरार हुआ बंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना हरीपर्वत के सामने स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनी अस्थाई जेल से फरार हुआ बंदी रवि खंदौली स्थित अपने घर में छिपा था। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को पुलिस पहुंच गई। लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने जैसे ही घर में जाने की कोशिश की, वैसे ही आरोपी की बहन आ गई। उसने पुलिस का घर के गेट पर ही रास्ता रोक लिया। इससे रवि घर के पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी की बहन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा: दीवार फांदकर अस्थायी जेल से कोरोना संक्रमित बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
थाना खंदौली पुलिस ने नंदलालपुर निवासी रवि को चोरी के मामले में जेल भेजा था। रवि को अस्थायी जेल में रखा गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दस अगस्त को शौचालय के पास की दीवार फांदकर भाग गया था। थाना हरीपर्वत पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
बहन ने पकड़ लिए दरोगा के पैर
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी रवि अपने घर आया हुआ है। इस पर एसआई अमित प्रसाद, एसआई डेजी पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को घेर लिया। इसके बाद पुलिस घर पहुंची।
घर के गेट पर उसकी बहन विमलेश पत्नी विश्वनाथ निवासी नगला काला, टूंडला, फिरोजाबाद मिल गई। पुलिस ने आरोपी को देख लिया। मगर, विमलेश ने दोनों दरोगा के पैर पकड़ लिए और अंदर जाने नहीं दिया। शोर भी मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। मौका देख रवि पीछे के रास्ते से भाग गया।
बाद में थाना खंदौली की फोर्स बुलाकर विमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बहन को आरोपी रवि को भागने में मदद करने का आरोपी बनाया गया है। वहीं रवि की तलाश में दबिश दी जा रही है।