फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested for attempting to murder auto driver

UP: ऑटो में बैठे यात्री ने चालक का गमछे से घोंट दिया गला...ऐसे बची जान, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

सफर के दाैरान ऑटो में बैठे यात्री ने चालक की जान लेने की कोशिश की। गश्त के दाैरान पुलिस के सायरन की आवाज सुन आरोपी भाग निकला। तब चालक की जान बच सकी।

विज्ञापन
Accused arrested for attempting to murder auto driver
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मुस्तफा क्वार्टर के पास ऑटो चालक को उसी के ऑटो में पीछे बैठे यात्री ने गमछे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर भाग गया। पीड़ित ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शाहगंज के नरीपुरा निवासी पीड़ित राजा ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर ऑटो चलाता है। सोमवार रात करीब एक बजे वह कैंट रेलवे स्टेशन से एक सवारी को लेकर मुस्तफा क्वार्टर के लिए जा रहा था। रास्ते में साईं बाबा मंदिर के पास सवारी ने ऑटो रुकवाया और गले में गमछा डालकर जोर से खींचकर गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


राजा ने बताया इससे उसका दम घुटने लगा। ठीक उसी समय वहां से गश्त कर रही पुलिस जीप का सायरन सुनकर आरोपी भाग गया। आरोपी यात्री का आधार कार्ड ऑटो में ही गिर गया, जिससे उसकी पहचान राजस्थान के धाैलपुर जिले के महात्मानंद की बगीची निवासी बिल्लू शर्मा के रूप में हुई। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिल्लू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed