फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Kanpur Highway DCM climbed on the divider two youths died five injured

कानपुर हाईवे पर हादसा: डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Fri, 05 May 2023 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 12:55 PM IST
सार

डीसीएम के ऊपर बैठे दो युवक व दो पशु उछलकर पुल से नीचे जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident on Kanpur Highway DCM climbed on the divider two youths died five injured
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में शुक्रवार सुबह हाइवे स्थित पुल पर हरियाणा से कानपुर जा रही पशुओं से भरी डीसीएम के डिवाइडर पर चढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। डीसीएम के ऊपर बैठे दो युवक व दो पशु उछलकर पुल से नीचे जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन

सुबह की है घटना 

 घटना शुक्रवार सुबह सात बजे करीब की है। हरियाणा के जींद से एक डीसीएम गाड़ी पशुओं को लेकर कानपुर जा रही थी। डीसीएम में चालक सहित सात लोग सवार थे। गाड़ी हाइवे पर जरौली पुल के ऊपर पहुंची तभी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होने पर डीसीएम के ऊपर बैठे दो व्यक्ति संदीप पुत्र राम सजीवन निवासी मऊ रूरा थाना रूरा कानपुर देहात और विमल ठाकुर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अछल्दा अकबरपुर, कानपुर पुल से नीचे जा गिरे, जिनकी मौके पर मृत्यु  हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को फिरोजाबाद भेजा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब की गड़बड़ी: मतदाता सूची में जिंदा हैं अटल बिहारी वाजपेयी की बहन-बहनोई, 2015 में हो चुकी है दोनों की मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल 

वहीं घायल प्रभात सिंह 28 पुत्र  जुगराज सिंह निवासी नटपुरवा थाना रूरा कानपुर, रामसेवक पाल 40 पुत्र शिव नारायण निवासी कटरा रोशन मऊ थाना रूरा जिला कानपुर देहात, सुनील कुमार 30 पुत्र जगत नारायण निवासी रोशन मऊ थाना रूरा जिला कानपुर देहात, राहुल पुत्र संजय निवासी जींद हरियाणा व समीर पुत्र राजेंद्र निवासी जींद, हरियाणा को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मरी भैंसों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है एवं घायल भैंसों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed