{"_id":"5d9b60338ebc3e014e280b16","slug":"accident-on-black-spot-businessman-death-agra-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट पर हादसा, बुलेट-एक्टिवा की टक्कर में व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट पर हादसा, बुलेट-एक्टिवा की टक्कर में व्यापारी की मौत
Tue, 08 Oct 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर गौड़ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे- टू के ब्लैक स्पॉट कामायनी कट पर सोमवार सुबह बेटी को छोड़कर एक्टिवा से घर जा रहे कारोबारी चंद्रशेखर गौड़ की बुलेट बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक की स्पीड अधिक थी, जबकि कारोबारी एक्टिवा से हाईवे पार कर रहे थे।
भावना एस्टेट, सिकंदरा निवासी चंद्रशेखर गौड़ (48) पुत्र रामजीलाल की औद्योगिक क्षेत्र, सिकंदरा में गौड़ एंटरप्राइजेज के नाम से शू कंपोनेंट की फैक्टरी है। परिजनों ने बताया कि बेटी सोनू आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा है। सोमवार को बेटी को कॉलेज जाना था।

चंद्रशेखर बेटी को एक्टिवा से कामायनी छोड़ने आए थे। उसे छोड़ने के बाद चंद्रशेखर कामायनी कट पर हाईवे पार कर रहे थे। तभी सपन बाग, दयालबाग निवासी अभिनव गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर से बुलेट बाइक से आया। बाइक की चंद्रशेखर गौड़ की एक्टिवा से टक्कर हो गई।
हादसे में चंद्रशेखर और अभिनव गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइक का अगला हिस्सा टूट गया। चंद्रशेखर को लोग अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन आ गए।
अभिनव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के मामले में मृतक कारोबारी के मित्र नरेंद्र तोरानी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल और कामायनी कट ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के मुताबिक, एक साल में किसी स्थान पर 500 मीटर की परिधि में पांच से अधिक हादसे होते हैं तो वह ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर लिया जाता है।