{"_id":"5f3932ca8ebc3e3cbc6c77d5","slug":"accident-mainpuri-news-agr454976952","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर आवास की छत का हिस्सा गिरा, महिला सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर आवास की छत का हिस्सा गिरा, महिला सिपाही घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली परिसर में निवास कर रही एक महिला सिपाही के ऊपर शनिवार को जर्जर आवास के लिंटर का एक हिस्सा गिर गया। घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोतवाली मेें बने सरकारी आवास में रह रही महिला सिपाही सोनू शनिवार की दोपहर बैड पर लेटी थी। तभी जर्जर हो चुके आवास में ईंट के लिंटर का एक हिस्सा उस पर आ गिरा। ईंट महिला सिपाही की कमर पर जा लगी। चीख पुकार सुनकर साथी कर्मी वहां आ गए। घायल सोनू को जिला अस्पताल ले जाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आराम करने की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी। इस हादसे में महिला सिपाही बाल बाल बची है। क्योंकि जिस समय लिंटर से ईंट गिरी उस समय सोनू पेट के बल बैड पर लेटी हुई थी। अगर सीधे लेटी होती तो कुछ भी हो सकता था।