फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

लापरवाही से नींव खोदाई के दौरान गिरा मकान, बच्ची सहित दो महिलाएं दबीं

Thu, 29 Oct 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान के मलबे से निकाली घायल महिला को चिकित्सालय ले जाते परिजन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के अमांपुर रोड स्थित मीना सिंह इंटर कॉलेज के तिराहे के नजदीक एक प्लॉट की नींव खोदते समय उसके बराबर में खड़ा दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के मलबे में दबकर बच्ची सहित दो महिलाएं दब गईं। चीखपुकार की आवाज पर एकत्रित लोगों ने मलबा हटाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पालिका एवं अन्य स्थानों से जेसीबी मंगाकर मलबा हटवाना शुरू कराया। तकरीबन डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद महिलाओं और बच्ची को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। दोनों महिलाओं और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमांपुर तिराहे के नजदीक प्रेम सिंह का दो मंजिला भवन बना है। बुधवार दोपहर प्रेम सिंह अपने खेत पर गया था। वहीं उसका उसका बेटा दुर्गेश भी काम पर गया था। घर में प्रेम सिंह की पत्नी कुसमा (52), दुर्गेश की पत्नी भावना (22) और उसकी पुत्री दीक्षा (1) थीं। बृहस्पतिवार दोपहर प्रेम सिंह के घर के बराबर में स्थित किंदर सिंह के प्लॉट में नींव की खोदाई हो रही थी। नींव खोदाई के दौरान ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया और प्रेम सिंह का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में कुसमा, भावना और एक वर्ष की मासूम दीक्षा दब गईं। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मलबा हटाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने गल्ला मंडी के पास खड़ी जेसीबी को तत्काल मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

इधर, सूचना पर एसडीएम ललित कुमार, तहसीलदार अजय कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने पालिका और एक अन्य निजी जेसीबी को बुलवाकर राहत कार्य शुरू कराया। तकरीबन डेढ़ घंटे के राहत कार्य के बाद कुसमा और भावना को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुसमा को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद मासूम दीक्षा को भी सकुशल निकाल लिया गया। गनीमत रही की दीक्षा मलबे के नीचे दबी नहीं थी। वह जहां खड़ी थी, उसके ऊपर का हिस्सा गिरा नहीं था। घटना की सूचना पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- प्रेम सिंह के मकान के बराबर प्लॉट में नींव खोदी जा रही थी। नींव की खोदाई के दौरान दो मंजिला मकान की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके चलते मकान गिर गया। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी। प्लॉट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

- ललित कुमार, एसडीएम।

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा हटाती जेसीबी

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा हटाती जेसीबी- फोटो : KASGANJ

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान के मलबे से घायलों को निकालते लोग

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान के मलबे से घायलों को निकालते लोग- फोटो : KASGANJ

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा गिरने पर एकत्रित लोग

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा गिरने पर एकत्रित लोग- फोटो : KASGANJ

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक

कासगंज में अमांपुर तिराहे पर मकान का मलबा गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed