{"_id":"670ccbe75a946b53590579dc","slug":"accident-happened-with-an-old-man-traveling-in-a-bus-lost-his-life-conductor-was-shocked-to-see-condition-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बस में सफर कर रहे वृद्ध के साथ हुआ ऐसा हादसा...चली गई जान, हालत देख कंडक्टर के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बस में सफर कर रहे वृद्ध के साथ हुआ ऐसा हादसा...चली गई जान, हालत देख कंडक्टर के छूटे पसीने
Mon, 14 Oct 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:17 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में वृद्ध यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत हो गई। कंडक्टर टिकट काटने पहुंचा, तो वृद्ध की लाश देख पसीने छूट गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोडवेज की बस सेवा। -संवाद
विस्तार
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस में बैठे वृद्ध की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टिकट काटने पहुंचे कंडक्टर ने जब वृद्ध हालत को मृत अवस्था में देखा तो पसीने छूट गए। उसने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांट थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि ये बस सोमवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में अचानक चलती बस में बैठे वृद्ध जौहर सिंह पुत्र शिवमूर्ति निवासी एच ब्लॉक सैनिक कालोनी सेक्टर 49 फरीदाबाद की मौत हो गई। बस कंडक्टर टिकट कुछ अन्य यात्रियों की टिकट काटने पीछे पहुंचे, तो जौहर सिंह की लाश देख पसीने छूट गए।
ये भी पढ़ें - मैनपुरी: आश्रम में आधी रात को पूजा के नाम पर पाप...महंत पर गंभीर आरोप, महिला बोली- इतना गंदा काम, बताने में आती है शर्म
ये भी पढ़ें - मैनपुरी: आश्रम में आधी रात को पूजा के नाम पर पाप...महंत पर गंभीर आरोप, महिला बोली- इतना गंदा काम, बताने में आती है शर्म
घटना की जानकारी बस चालक और परिचालक द्वारा मांट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव वर्मा ने बताया मृतक की सूचना परिजनों को दी गई है। मौत हार्ट अटैक होने से आशंका जताई जा रही है।