फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dancer hostage and raped traveled many countries disgusting act happened in Agra cried while narrating story

UP: डांसर को बंधक बनाकर दुष्कर्म...न जाने कितने देशों में घूमी, आगरा में हुआ घिनौना काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Mon, 14 Oct 2024 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 02:42 PM IST
सार

UP Agra News in Hindi: गाजियाबाद की डांसर ने  मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत न जाने कितने देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दी, लेकिन आगरा में उसके साथ ऐसा काम हुआ जिससे बात उसके करियर पर पहुंच गई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Dancer hostage and raped traveled many countries disgusting act happened in Agra cried while narrating story
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में गाजियाबाद की डांसर के साथ दरिंदगी हुई। उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। वो जिस इवेंट मैनेजर के भरोसे आगरा आई थी, वो ही हैवान निकला। उसकी पत्नी भी इस कृत्य में शामिल रही। डांसर की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी कथित इवेंट मैनेजर को जेल भेज चुकी है। उसकी पत्नी मीरा फरार है।
विज्ञापन

 

फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 107 में डांसर के साथ जो कुछ हुआ, उसे भुलापाना आसान नहीं है। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता उस पर देहव्यापार का दबाव बना रहे थे। डांसर ने पुलिस को बताया कि वह पेशेवर डांसर है। इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी: आश्रम में आधी रात को पूजा के नाम पर पाप...महंत पर गंभीर आरोप, महिला बोली- इतना गंदा काम, बताने में आती है शर्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले आगरा के विनय गुप्ता ने फोन पर संपर्क किया। कहा कि उसका नंबर एक इवेंट कंपनी से मिला है। वह अक्तूबर में आगरा में सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट कराने जा रहे हैं। जिसमें एक पेशेवर डांसर की जरूरत है। वह 8 अक्तूबर को आगरा आई थी। यहां विनय गुप्ता और उनकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक दुष्कर्म किया। देहव्यापार के लिए दबाव बनाया।

 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपित विनय और उसकी पत्नी के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनय ने बताया कि उसने छह महीने पहले फ्लैट किराये पर लिया था। पत्नी मीरा आरोपी का मोबाइल लेकर फरार है।

आशंका है कि आरोपी ने शहर के अलावा अन्य जिलों की युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था। विनय और मीरा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है, जिससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित डांसर के सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed