फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abbas Ansari will be monitored by drone in jail brother had told about danger to his life in kasganj

अब्बास अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई: जेल में ड्रोन से होगी बाहुबली की निगरानी, भाई ने बताया था जान को खतरा

Tue, 21 Feb 2023 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 02:15 PM IST
सार

जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैमरे मिल चुके हैं।  जेल में  निर्देशो के अनुरूप निगरानी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
Abbas Ansari will be monitored by drone in jail brother had told about danger to his life in kasganj
विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज की पचलाना जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद विधायक अब्बास अंसारी का पहरा और कड़ा कर दिया है। शासन ने जेल में अब्बास की निगरानी बढ़ाने के लिए 6 बॉडी वियर कैमरे और एक ड्रोन कैमरा भेजा है। अब्बास की हाई सिक्योरिटी बैरक की निगरानी में लगने वाले बंदीरक्षकों को अब बॉडी वियर कैमरों से लैस किया जाएगा। ड्रोन कैमरे की निगरानी मंगलवार को शुरू की जा चुकी है। जेल में निगरानी के लिए सिस्टम का इंस्टॉलेशन किया गया है।
विज्ञापन

बाहुबली विधायक अब्बास को चित्रकूट की जेल से 15 फरवरी को लाया गया। तभी से वह यहां की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। विधायक अब्बास की सुरक्षा को लेकर उनके भाई उमर अंसारी ने सवाल खड़े किए थे। भाई ने इसी जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद माफिया एवं कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह से अब्बास की जान को खतरा बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने भाई को केंद्रीय कारागार एवं अन्य किसी जेल में भेजने की मांग उठाई।

विज्ञापन
इस मांग के बाद शासन ने यहां की जेल में अब्बास के बैरक का पहरा सख्त किया है। इसलिए बॉडी वियर कैमरे और ड्रोन कैमरे से निगरानी तेज की है। अब्बास के बैरक की सुरक्षा में लगने वाले बंदी रक्षक बॉडी वियर कैमरे से लैस रहेंगे और एक एक गतिविधि कैमरे में कैद रहेगी। डीजी जेल स्वयं जेल प्रशासन से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है बॉडीवियर कैमरा

सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों की वर्दी पर बॉडी वियर कैमरा लगाया जाता है। इस कैमरे के माध्यम से हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग होती रहती है। संबंधित कर्मी और बंदी के मूवमेंट की निगरानी की जा सकेगी, जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर निगरानी की व्यवस्था कड़ी की गई है। ड्रोन कैमरे से और बॉडी वियर कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है। शासन से कैमरे प्राप्त हुए हैं। टीम ने बंदी रक्षकों को प्रशिक्षित किया है।



ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
 

दोनों के बीच हो चुका है गैंगवार

सूत्रों के मुताबिक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और माफिया एवं अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह में कई बार गैंगवार हो चुका है। कुंटू सिंह को मुख्तार अंसारी को दुश्मन माना जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए भाई उमर अंसारी ने विधायक अब्बास की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुंटू सिंह भी यहां की जेल में बंद है जिसके कारण अब्बास की हत्या की आशंका है।

ये भी पढ़ें - 

सांसी गैंग का सरगना दबोचा: ट्रेन के AC कोच में सफर, फौजी बनकर यात्रियों से मेलजोल, फिर उड़ाता था कीमती सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed