{"_id":"63f42dbc9fa694c7540d844d","slug":"bride-refused-to-marry-after-see-groom-on-horse-barat-return-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
Tue, 21 Feb 2023 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:04 AM IST
सार
बरात गेट पर आ चुकी थी। बराती झूम रहे थे। स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं, तभी दुल्हन ने दूल्हे को देखा और शादी से मना कर दिया। उसे खूब समझाया गया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन की पसंद का दूल्हा बुलाया गया।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी समारोह के दौरान जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हा जयमाल के स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, तभी दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे खूब समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन ने उस लड़के के साथ सात फेरे लिए जिसके साथ पहले शादी टूट चुकी थी।
बरहन थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के पचमान शहपुर गांव निवासी युवक से साथ तय हुई। किसी बात पर एक सप्ताह पहले यह रिश्ता टूट गया था। घर वालों ने उसकी शादी ताजंगज थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके इस फैसले से घर में जैसे मातम पसर गया। चारों ओर सन्नाटा छा गया। घर वाले दुल्हन को समझाते रहे। लेकिन, वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसकी जानकारी वर पक्ष में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। दुल्हन के मना कर देने पर दोनों पक्षों के हुए खर्चे का लेनदेन हो गया। इसके बाद दूल्हा समेत पूरी बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

दूल्हा हंसी खुशी बरात लेकर पहुंचा
16 फरवरी को तय समय पर दूल्हा हंसी खुशी से बरात लेकर पहुंचा। घर में खुशियों का माहौल था। बरात में घुड़चढ़ी की रस्म धूमधाम से की गई। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन, घुड़ चढ़ी के दौरान दुल्हन ने दूल्हा देखा तो उसे पसंद नहीं आया।