फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP caught Sansi gang leader Balwan in mathura agra hindi news

सांसी गैंग का सरगना दबोचा: ट्रेन के AC कोच में सफर, फौजी बनकर यात्रियों से मेलजोल, फिर उड़ाता था कीमती सामान

Tue, 21 Feb 2023 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 10:48 AM IST
सार

ये गैंग ऐसे लोगों को चिन्हित करता है, जो कीमती सामान के साथ सफर कर रहे हैं। यात्रा के दौरान ऐसे लोगों से ये गैंग मेलजोल बढ़ाता था।

विज्ञापन
GRP caught Sansi gang leader Balwan in mathura agra hindi news
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा जीआरपी ने ट्रेनों में बेशकीमती सामान चोरी करने वाला सांसी गैंग  का सरगना बलवान को पकड़ लिया। इसके पास 16 लाख से अधिक के गहने और नकदी जब्त किए हैं। ये फौजी बनकर यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर लोगाें के बैग पार करता था।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन से हुई गिरफ्तारी

जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि नवी मुंबई निवासी रहीश खान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पंजाब मेल से उसके गहने चोरी हो गए हैं। इस पर चार टीमें बनाईं। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सांसी गैंग  के सरगना राेहतक हरियाणा निवासी बलवान उर्फ ऋषि को मथुरा जंक्शन से गहनों के साथ गिरफ्तार कर दिया। तलाशी में इसके पास 280 ग्राम सोने के आभूषण, 10150 रुपये नकद मिले। नकदी और गहनों की कीमत करीब 16.35 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताता था फौजी

पूछताछ में इसने बताया कि ये अपने गैंग के साथ अलग-अलग राज्यों की टिकट लेकर एसी कोच में सफर करते हैं। कोच में गहने-नकदी के साथ सफर करने वालों को चिह्नित कर लेते हैं। खुद को बीएसएफ का जवान बताकर मेलजोल बढ़ाते हैं। इसी बीच अन्य साथी उनको घेरकर बातों में लगा लेते थे, इसी बीच हमारा साथी इनके बैग का ताला तोड़कर या फिर पिन से खोलकर गहने और नकदी पार कर लेते थे। बाद में इन्हें आपस में बांट लेते हैं। इसने गैंग के अन्य सदस्यों के नाम हिसार हरियाणा निवासी मीनू, बच्ची और रोहतक हरियाणा निवासी प्रवीन कुमार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed