फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who was going to take medicine was shot and hit in the shoulder.

Agra News: दवा लेने जा रहे युवक को मारी गोली, कंधे में लगी

Sun, 22 Sep 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
A young man who was going to take medicine was shot and hit in the shoulder.
बेवर क्षेत्र में गोली लगने से घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परिजन।
बेवर। पिता की दवा लेने जा रहे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कंधे में लगी। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली मारने की इस घटना के पीछे चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी श्याम सुंदर कठेरिया रविवार की शाम पिता वीर बहादुर को दवा दिलाने के लिए गांव खजुरिया चिकित्सक के यहां जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही एक कार से आए लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली श्याम सुंदर के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलीकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जानकारी मिली है कि उप चुनाव के दौरान पनपी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों के बारे में घायल युवक ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed