फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man kidnapped a teenager, a case was registered against the accused

Agra News: किशोरी को युवक ने किया अगवा, आरोपी पर केस दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man kidnapped a teenager, a case was registered against the accused
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को युवक अगवा कर अपने साथ ले गया। इस मामले में किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज मामले में पीड़ित पिता ने घर से आभूषण भी ले जाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को ककराला गांव निवासी अंकित बीते 26 जून को अगवा करके ले गया। पिता का आरोप है कि आरोपी वह फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। जब वह घर पहुंचा तो उसे पुत्री के लापता होने की जानकारी हुई। बेटी की तलाश करने पर पता चला कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। इस दौरान घर में रखा आभूषण भी गायब मिला। पिता के अनुसार आरोपी युवक उनकी पुत्री के माध्यम से आभूषण निकलवाकर ले गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। कोतवाली प्रभारी अमरेश ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed