{"_id":"699f63d36c3a79e886031873","slug":"a-truck-collided-with-a-bus-full-of-devotees-causing-panic-agra-news-c-421-1-ag11022-2438-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक की टक्कर, मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक की टक्कर, मची चीखपुकार
विज्ञापन
किरावली। रुनकता चौराहे पर बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं से भरी बस से टकरा गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। टक्कर से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस के चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव ढाणी सरल, जिला भिवानी (हरियाणा) निवासी संजय ने बताया कि बुधवार दोपहर 2.15 बजे करीब वह बस में यात्रियों को लेकर खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। इसके बाद बस गोरखपुर जाना था। रुनकता चाैराहा पार करते ही तेज गति में आया ट्रक बस से टकरा गया। बस डिवाइडर पर चढ़ कर सामने लगे पोल से टकरा गई जिससे पोल पर लगीं छह हाईमास्ट लाइट और चार सीसीटीवी कैमरे और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस चालक की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।