{"_id":"695987591486a3f2a6030bef","slug":"a-state-level-gymnastics-training-camp-begins-at-the-stadium-today-agra-news-c-364-1-ag11018-123373-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेडियम में आज से राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेडियम में आज से राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर
Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
आवासीय प्रशिक्षण शिविर
आगरा। प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 4 जनवरी से शुरू होगा। जिम्नास्टिक की तैयारी की जिम्मेदारी आगरा मंडल को दी गई है।
यह शिविर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 (बालक-बालिका वर्ग) की राज्य स्तरीय टीम में चयनित विभिन्न मंडलों के लगभग 54 खिलाड़ी अपने-अपने कोच एवं मैनेजर के साथ प्रतिभाग करेंगे। पुरुष खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था बैप्टिस्ट हायर सेकंडरी स्कूल और बालिकाओं की गोपीचंद शिवहरे कन्या इंटर कॉलेज में है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को तैयारियों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में संबंधित प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) वीपी सिंह, मानवेंद्र सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरू, केपी सिंह आदि माैजूद रहे।