फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A new educational building will be built in Azizpur at a cost of Rs 1.49 crore.

Agra News: अजीजपुर में 1.49 करोड़ से बनेगा नया शैक्षणिक भवन

Sun, 01 Feb 2026 03:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
A new educational building will be built in Azizpur at a cost of Rs 1.49 crore.
बिचपुरी मलपुरा। क्षेत्र के गांव अजीजपुर स्थित उच्च प्राथमिक (कंपोजिट) विद्यालय में नए शैक्षणिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को विद्यालय परिसर में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। दस महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य ने बताया कि वन स्कूल एट ए टाइम (ओसाट) संस्था की ओर से करीब 1.49 करोड़ रुपये की लागत से छह कक्ष, रसोईघर और शौचालय बनाए जाएंगे। नए भवन से स्कूल में पढ़ रहे 340 से अधिक छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। वर्तमान में कक्षाओं के लिए सीमित स्थान होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, यशपाल राना, ब्लॉक प्रमुख अकोला राजू प्रधान, प्रधान रेखा देवी, ओसाट के श्रीनिवास, महाराणा प्रताप सिंह, अशोक चाहर, तोरन कुशवाहा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



----------

नगला कली में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
विकास खंड बरौली अहीर के गांव नगला कली में स्थित प्राथमिक विद्यालय को भी नई इमारत मिली है। पूर्व विधायक कालीचरन सुमन के अनुसार विद्यालय परिसर में पांच कमरे, एक रसोईघर और शौचालय का निर्माण होगा। ओसाट (वन स्कूल एट ए टाइम) संस्था की ओर निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने शिलान्यास किया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, हरिमोहन कुशवाह, ग्राम प्रधान लक्ष्मीदेवी सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed