{"_id":"6a0f74240805e00ef70a941b","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-50000-was-hiding-in-agra-after-securing-bail-with-fake-documents-agra-news-c-25-1-agr1034-1065360-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी दस्तावेज से जमानत करा आगरा में छिपा था 50 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी दस्तावेज से जमानत करा आगरा में छिपा था 50 हजार का इनामी
विज्ञापन
आगरा। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर नगर के थाना कोतवाली सदर के 50 हजार के इनामी सुरेंद्र को सीओडी मैदान के पास से गिरफ्तार किया। वह हरियाणा के जींद स्थित गांव अशरफगढ़ का रहने वाला है।
एसटीएफ एसपी राकेश कुमार के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा में सक्रिय सांसी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में वारदात करता है। वह ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों के सामान की चोरी और लूट करते हैं। उनके खिलाफ कानपुर नगर जीआरपी में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था। उसे जमानत नहीं मिल पा रही थी। इसलिए फर्जी दस्तावेज से जमानत करा ली थी। इसके बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट की ओर से कोतवाली, कानपुर नगर में फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह स्थान बदलकर रह रहा था। आगरा भी बचने के लिए आया था। उसके खिलाफ जीआरपी, कानपुर में आठ मामले दर्ज हैं।