फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A child died after falling while riding a bicycle

Agra News: साइकिल चलाते समय गिरे बालक की माैत

Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A child died after falling while riding a bicycle
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में सोमवार की दोपहर साइकिल चलाते समय बालक गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव नगला बेरिया निवासी आदित्य (10) पुत्र अरुण कुमार सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे साइकिल चला रहा था। उसी दौरान वह साइकिल से गिर गया और गंभीर घायल हो गया। परिजन ने उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया। बालक के ताऊ तरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। पिता ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव अपने घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed