फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की थी युवक की हत्या

पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की थी युवक की हत्या

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली/आगरा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल में आईजीआई एयरपोर्ट के पास हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक को गोली मारी थी। आरोपी खुद भी घायल हो गया था और उसने द्वारका में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार, 18 जुलाई को आईजीआई एयरपोर्ट के पास पांच अज्ञात लोगों ने महिपालपुर निवासी दर्शन (31) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ सोनू को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ दर्शन का अवैध संबंध था। उसके भाई नवीन ने विरोध किया तो दर्शन ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2007 में आगरा में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाहगंज में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अनिल ने 23 अगस्त, 2009 को गुड़गांव जाकर पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अनिल ने दर्शन की हत्या करने की साजिश रची। आईजीआई एयरपोर्ट के नजदीक मंदिर के पास उसने दर्शन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed