{"_id":"3-84259","slug":"Agra-84259-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मियों का आरोप, सरकार ने की वादाखिलाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मियों का आरोप, सरकार ने की वादाखिलाफी
Agra
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। वेतन विसंगति दूर करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग कार्यालय पर गेट मीटिंग कर हुंकार भरी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चुनाव से पहले हड़ताल करने पर सरकार ने आश्वस्त किया था कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। कई महीने बीत जाने के बात भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
उन्होंने वेतन विसंगति का लाभ पहली जनवरी 2006 से देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, सरकारी विभागों में निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने, कोषागारकर्मियों को पदोन्नति देने, राजकीय शिक्षकों की अधिवर्षिता आयु 62 वर्ष करने तथा सेवानिवृत्ति पर 300 दिन का अवकाश नकदीकरण देने की मांग की। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, डा. सरनाम सिंह, गोविंद राम, बलवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, सींचपाल संघ के अध्यक्ष मो. मुशीर, मंत्री राजवीर सिंह तोमर, विद्या राय, चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष ऊदल सिंह, मंत्री रामनरेश सिंह, रामवीर सिंह, अजय कुमार, फकीर चंद यादव, ब्रज किशोर, शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।