फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज होगा नए साल का स्वागत

आज होगा नए साल का स्वागत

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सोमवार रात जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर एक साथ पहुंचेंगी जोशीले धमाकों के बीच नए साल का स्वागत होगा। विभिन्न होटलों में न्यू ईयर ईवनिंग के लिए जहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं विभिन्न सोसाइटी, मोहल्लों में भी नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरी तैयारी है। नए साल के स्वागत के लिए होटलों में बोन फार डांस, लाइव बैंड, स्टार नाइट की आयोजन किया जा रहा है तो क्लबों में भी धूम धड़ाके की तैयारी है। इसके अलावा कई वेलफेयर सोसाइटी में नए साल का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ईसा से विश्व शांति की प्रार्थना
नए साल पर गिरजाघराें में तैयारियां जोरों पर है। साज-सजावट के साथ विशेष प्रार्थना का दौर जारी है। इसी कड़ी में सेंट पॉल चर्च में नए साल को विशेष पूजा की गई। फादर अमन अभिषेक प्रसाद ने कहा कि प्रभु यीशु से सभी के कष्टाें को हरण और खुशहाली की प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन

----
शुरू हुई शराबियों की धरपकड़
आगरा। न्यू ईयर पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं होगी। रविवार शाम पुलिस ने 40 लोगों को दुकानों के बाहर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि बार मालिक, शराब दुकानदारों से इस आशय के शपथ पत्र मांगे गए हैं कि वह दुकान के बाहर किसी को शराब नहीं पिलाएंगे। अभियान की कमान एएसपी दिनेश कुमार पी को सौंपी गई है। न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर हुड़दंग रोकने के लिए एमजी रोड पर जगह-जगह जिग-जैग बैरियर लगाए जाएंगे। वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दर्द सीने में है खुशी के गीत कैसे गाएं
आगरा। नए साल के जश्न की तैयारी पर दिल्ली में गैंग रेप की शिकार युवती की मौत का शोक भारी है। कई संगठनों ने नया साल नहीं मनाने का फैसला लिया है। लायंस क्लब आगरा इंटरनेशनल के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया हृदय विदारक घटना के विरोध में हर साल 42 संगठनों के साथ सामूहिक रूप से होने वाला नए साल के स्वागत का जश्न इस बार नहीं किया जा रहा है। एक्स नेवल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एके जिलानी, सचिव नवल सिंह, राजकरन भदौरिया, बीडी तिवारी का कहना है कि जहां बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं वहां क्या नया साल और क्या होली-दिवाली। इसलिए आवास विकास में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

पंजाबी सभा ने रविवार को बैठक कर फैसला लिया वह नए साल का जश्न नहीं मनाएंगे। बैठक में महामंत्री कृष्ण गोपाल कपूर, विजय विज, सुरशे भंबड़ी, विशाल ग्रोवर, पपेंद्र खन्ना, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद थे। आईआईएमटी कालेज की शिक्षिका प्रियांशु यादव, माइक्रोबायलॉजी की स्टूडेंट प्रियंका वर्मा, शिक्षिका मीनाक्षी अवस्थी, राजेश अवस्थी, अंजुम अजीज का कहना है कि देश बड़े सदमे से गुजर रहा है। इस दर्द में खुशी के गीत कैसे गा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed