फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पकड़ की सूचना पर दौड़ी पुलिस, युवक ने लगाया बंधक बनाकर पीटने का आरोप

पकड़ की सूचना पर दौड़ी पुलिस, युवक ने लगाया बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पकड़ की सूचना पर दौड़ी पुलिस, युवक ने लगाया बंधक बनाकर पीटने का  आरोप

विज्ञापन
जसराना। कस्बा के मोहल्ला गाडीवान में सोमवार सुबह पकड़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग फरार हो गए। पुलिस पीड़ित को बरामद कर थाना लेकर आई।

खुद को पीड़ित बता रहा युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। वहीं पुलिस लेनदेन का मामला होने की बात कर रही है।


मोहल्ला गाडीवान में पकड होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी। पुलिस आने की आहट पर आरोपी फरार हो गए।

वहां पर मौजूद चंद्रवार गेट के मोहल्ला टीला निवासी चक्रेश प्रताप ने बताया कि दो अन्य युवकों के साथ मिलकर नियातपुर के एक युवक के पास मौजूद पुराने नोटों को पकड़वाने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत वो आरोपी के पास गया था।
विज्ञापन


तभी उसने उसको तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जसराना लेकर आए। जहां पूरी रात उसे एक मकान में रखा। सुबह पुलिस ने उसे मुक्त कराया। हालांकि कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि युवक गुमराह कर रहा है। मामला लेनदेन का हो सकता है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed