{"_id":"5aede7834f1c1ba1098b84a4","slug":"91525540739-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत
Updated Sat, 05 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
8 lane highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। तीन सड़कों का नवीनीकरण कार्य कराने की प्रक्रिया में विभाग जुट गया है। इस कार्य में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सुभाष चंद्र ने बताया है कि एटा-अलीगंज मार्ग की स्थिति विगत दिनों से काफी खराब है। गड्ढा मुक्त अभियान के तहत मार्ग का पेचवर्क किया गया। मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के बाद मार्ग का नवीनीकरण योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जो स्वीकृत हो गया है। इस मार्ग को 19 किमी तक नवीनीकरण में चयनित किया गया है। कार्य की लागत 475.09 लाख रुपये आएगी। इसी तरह एटा-टूंडला मार्ग के लिए 16.16 किमी का चयन हो सका है। इस कार्य की लागत 475.66 लाख रुपये आएगी। उन्होंने कहा कि अवागढ़ जलेसर-सादाबाद मार्ग का 21.47 किमी क्षेत्र नवीनीकरण कराने के लिए चयनित किया गया है। इसके नवीनीकरण कार्य के लिए 536.73 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। तीना मार्गों के कार्य पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
एटा-टूंडला मार्ग बार्डर पर होगा चौड़ीकरण
जिले के बार्डर पर 2.5 किमी तक सड़क की चौड़ाई कम है। इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। ढाई किमी क्षेत्र का चौड़ीकरण नहीं होने से आए दिन दुघर्टनाएं होने की संभावना रहती है। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि ढाई किमी का चौड़ीकरण कराने की अनुमति शासन से मिल गई है और कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।