फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अरबपति इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी के नाम इस शहर में नहीं है कोई संपति

अरबपति इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी के नाम इस शहर में नहीं है कोई संपति

Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
अरबपति इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी के नाम इस शहर में नहीं है कोई संपति
आगरा। करोड़ों रुपये के घोटाले में फंसे नोएडा अथॉरिटी के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के नाम आगरा में एक भी संपत्ति नहीं है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार ने इसकी जांच रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक त्रिगुण बिसेन ने यादव सिंह की पत्नी की संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी थी। एआईजी ने चार संपत्तियों की उपनिबंधक तृतीय से जांच कराई।
विज्ञापन


निदेशालय ने मकान नंबर 39/53 नंदपुरा, देवरी रोड, अमिति नगर स्थित प्लाट नंबर चार 146 वर्गगज यानी 122.07 वर्गमीटर, 163 वर्गगज प्लॉट और एक अन्य 167.22 वर्ग मीटर जमीन के संबंध में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिबंधक तृतीय ने इसकी जांच कर पाया कि इनमें से एक भी प्रॉपर्टी यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के नाम नहीं है। इनकी कीमत का जरूरत आकलन किया गया है। नवंबर 2017 के सर्किल रेट के अनुसार चार में से तीन प्रॉपर्टी की कीमत 24.68 लाख रुपये आंकी गई है।

इनमें से नंदपुरा स्थित मकान के क्षेत्रफल का उल्लेख न होने के कारण इसका मूल्यांकन नहीं हो पाया। निबंधन विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले यादव सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर आगरा में एक भी रुपये का इनवेस्टमेंट नहीं किया था।


एडीएम सिटी को भेजी गई रिपोर्ट को प्रवर्तन निदेशालय भेजा जा रहा है। आगरा में यादव सिंह के काफी करीबी और रिश्तेदार हैं। सूत्रों के अनुसार, गुपचुप तरीके से इनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed