{"_id":"5a12dfea4f1c1b6d548be35f","slug":"91511186410-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति से गिर कर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति से गिर कर यात्री की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर 63 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। यात्री मुंबई से दिल्ली जा रहा था। साउथ मुंबई के थाना मालाबार हिल्स की नेपेंसीरोड निवासी 63 वर्षीय राजकुमार सब्बरवाल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन सोमवार सुबह 9:33 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर रुकी।
ट्रेन रुकने पर राजकुमार प्लेटफार्म पर उतरे। तीन मिनट रुकने के बाद ट्रेन चली तो राजकुमार कोच में चढ़ने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में आकर फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए। आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। उनके मोबाइल व कागजात के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी। शाम को परिवारीजन मथुरा आ गए।