फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 23 Aug 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय का 44वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शारदीया पत्रिका का विमोचन किया और अतिथियों को भी शारदीया सम्मान से नवाजा गया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आरपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह, प्राचार्य डा. शशिबाला यादव प्रबंधक श्रीश मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने डीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। महाविद्यालय की पत्रिका शारदीया का विमोचन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वर्गीय पंडित रघुनाथ तलेगांवकर की शब्द एवं स्वर रचना को शालिनी, शिवानी, मीनू, वैशाली एवं रीना ने प्रस्तुत की। वर्षा ऋतु का राग मिया मलहार पर आधारित गरज गरज धन आए बदरा को निधि, सताक्षी, मुज्जयन, रोशनी ने प्रस्तुत किया। कजरी समूह नृत्य का प्रस्तुतीकरण भी सराहा गया।
विज्ञापन

सर्व धर्म समभाव को छात्राओं ने मूक अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया। स्वच्छता के संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली सभी 75 छात्राओं को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि महिला डिग्री कॉलेज जिले का गौरव है। गौरवपूर्ण तरीके से ही महाविद्यालय ने अपने 44 वर्ष के सफर को पूरा किया है। प्राचार्य ने आभार जताया। छात्राओं ने रंगोली भी सजाई। इस दौरान क्षेत्रिय उच्च शिक्षाधिकारी टीवीएस यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस राजपूत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डा. शशिलता चौहान, रूप किशोर कुशवाह, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed