फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   82 Lakh Central Lab Still Shut After a Year, Patients Forced to Use Private Labs

UP: जिला अस्पताल का हाल, 82 लाख की सेंट्रल लैब पर ताला; मरीज निजी लैबों में कराने को मजबूर जांच

Thu, 04 Jun 2026 09:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:11 AM IST
सार

जिला अस्पताल में 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सेंट्रल लैब एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। लैब तैयार न होने से मशीनें स्थापित नहीं हो पा रही हैं और मरीजों को कई जांचें निजी लैब में करानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
82 Lakh Central Lab Still Shut After a Year, Patients Forced to Use Private Labs
सेंट्रल लैब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब सालभर में शुरू नहीं हो पाई है। लैब की छत की अभी तक मरम्मत नहीं की है। इसके कारण इसमें मशीनें और उपकरण स्थापित नहीं किए गए हैं। लैब पर ताला लगा हुआ है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। कई ऐसी जांचें हैं, जिनको निजी लैब में कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीते साल शासन ने सेंट्रल लैब बनाने के लिए 82 लख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। लैब बनने के बाद शासन जांच के लिए मशीनें और उपकरण भी भेजेगा। लैब के लिए ओपीडी इमारत की चौथी मंजिल पर बने हॉल में लैब के लिए सेटअप बनाया जा रहा है। अभी इसमें फॉल्स सीलिंग टूटी हुई है। सेंट्रल लैब बनने से इसमें माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री से जुड़ी बीमारियों की भी जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


लैब का कार्य पूरा नहीं होने के कारण मशीनें भी स्थापित नहीं हो पा रही हैं। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया की हाल ही में कार्यदायी संस्था की टीम ने निरीक्षण भी किया, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया है। मशीनें आ चुकी हैं, लेकिन लैब तैयार नहीं होने के कारण ये शुरू नहीं हो पा रहीं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल-बैक्टीरिया जनित बीमारियों की जांच की सुविधा
सेंट्रल लैब बनने से इसमें पैथोलॉजी विभाग भी स्थापित हो जाएगा। इस लैब के जरिये से वायरस जनित और बैक्टीरिया जनित बीमारियों की जांच की सुविधा मिल सकेगी। इस तरह से जिला अस्पताल में करीब 250 तरह की जांचों की सुविधा हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed